Home आज की कविताशान है पानी

शान है पानी

by Dr. Vinita Raghuvanshi
शान है पानी
***********
बिलाशक —-
प्यासे का प्राण है पानी
चमक है धरती की
चेहरों का नूर भी
बिलाशक —-
थाली की दमक है पानी
गमक है रोटी की
चौके की चमक भी
बिलाशक —-
आदमी की शान है पानी
आन है जीवन की
चेतना की तरंग भी —-
बिलाशक – – -!!!
(श्री प्रेमशंकर रघुवंशी जी के कविता संग्रह “नर्मदा की लहरों से ” उद्धृत )

You may also like

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More