Home आज की कविताजिनसे भी करता प्यार

जिनसे भी करता प्यार

by Dr. Vinita Raghuvanshi
जिनसे भी करता प्यार
*******************
जिनसे भी करता प्यार
याद नही रहती
जन्मतिथि
याद ही नहीं रहती
रुचि -अरुचि
अच्छाई -बुराई उनकी
जिनसे भी करता प्यार
नहीं खिंचा पाता फोटुएँ
उनके साथ
पौंधों को सूना कर
नहीं करता उनसे
प्यार का इज़हार फूलों से
जिनसे भी करता प्यार
कर ही नहीं पाता
सिवाय प्यार के कुछ और !!
(श्री प्रेमशंकर रघुवंशी जी के कविता संग्रह ” प्रणय का अनहद ” से उद्धृत )

You may also like

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More