Home Newsप्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन की महिला कहानी लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन की महिला कहानी लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

by admin

प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन (रन बाय प्रेमशंकर रघुवंशी सोशल वेलफेयर सोसायटी), हरदा द्वारा 25 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं हेतु आयोजित “कहानी लिखो प्रतियोगिता 2025–2026” के परिणाम पत्रक की औपचारिक घोषणा कर दी गई है।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना एवं साहित्य के माध्यम से सामाजिक संवेदनाओं को उजागर करना रहा। प्रतियोगिता में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

🏆 पुरस्कार विजेताओं का विवरण इस प्रकार है:

प्रथम पुरस्कार (₹4100):
• कहानी “मुस्कान” — दर्शना पुरोहित, परसाई कॉलोनी, टिमरनी
• कहानी “गुल्ली की माँ” — सुश्री दुर्गा ठाकरे, उच्चतर माध्यमिक शिक्षक, सिराली

विशेष प्रथम पुरस्कार (₹4100):
• कहानी “घर की अदालत” — श्रीमती सुधा दुबे, भोपाल

द्वितीय पुरस्कार (₹2500):
• कहानी “छूट गई परछाइयाँ” — डॉ. मनोरमा चौहान, सहायक प्राध्यापक, हरदा डिग्री कॉलेज
• कहानी “छोटे लोग” — सुश्री नीरजा डाले, हरदा
• कहानी “रोशनी” — सुषमा लोवंशी, सिवनी मालवा (नर्मदापुरम)

तृतीय पुरस्कार (₹1500):
• कहानी “वृद्धजन ज्ञान का खजाना” — श्रुति दुबे, भोपाल
• कहानी “रीना की अद्भुत दुनिया” — ऋतु लेखवानी, हरदा

सांत्वना पुरस्कार (₹300):
• कहानी “मैं कौन हूँ” — श्रीमती आभा तिवारी, हरदा
• कहानी “काम कोई छोटा बड़ा नहीं होता” — श्रीमती कविता मालवीय, ग्राम बैरागढ़, हरदा

फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए बताया गया कि सभी पुरस्कार जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्री ज्ञानेश चौबे तथा श्री अतुल रघुवंशी ने सभी प्रतिभागियों की साहित्यिक प्रतिभा की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

You may also like

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More